Dhanda Nyoliwala : हरियाणा से ऑस्ट्रेलिया तक, देखिए रैपर बनने की अविश्वसनीय कहानी:-
Dhanda Nyoliwala , जिनका असली नाम प्रवीण धांदा है, का जन्म 21 मई 1998 को हरियाणा के हिसार जिले के एक छोटे से गाँव न्यौली कलां में हुआ था। वह एक हिंदू जाट परिवार से संबंध रखते हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने हिसार से प्राप्त की। धांदा न्योलीवाला का जीवन बहुत ही प्रेरणादायक है, क्योंकि उन्होंने गायक बनने से पहले एथलीट के रूप में भी अपनी पहचान बनाई थी।
यह भी पढ़ें: Ravichandran Ashwin कौन है, जीवन परिचय, पत्नी,रिकॉर्ड नेटवर्थ ,फैमिली और कुछ रोचक तथ्य
Dhanda Nyoliwala शिक्षा और करियर की शुरुआत:-
Dhanda Nyoliwala ने अपनी पढ़ाई के लिए 2018 में ऑस्ट्रेलिया का रुख किया। वहीं, उन्होंने संगीत में अपने करियर की शुरुआत की। उनका पहला गाना “अफगान” था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। उनकी आवाज और संगीत की शैली ने उन्हें हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। धीरे-धीरे उन्होंने अपने संगीत को और भी शानदार बनाने के लिए मेहनत की और अंततः 2022 में उनका गाना “Up To U” रिलीज हुआ, जिसने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचा दी।
Dhanda Nyoliwala का संगीत और प्रसिद्धि:-
“Up To U” गाने के बाद Dhanda Nyoliwala को हरियाणवी पॉप संगीत में एक नई पहचान मिल गई। उनके गाने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत में पसंद किए जाते हैं। उनका संगीत शैली के मामले में एकदम यूनिक है, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। उन्होंने कभी भी अपने लक्ष्य से भटकने का नाम नहीं लिया और आज वह एक उभरते हुए स्टार हैं।
Dhanda Nyoliwala के प्रसिद्ध गाने:-
Dhanda Nyoliwala ने 2019 में गाने लिखना शुरू किया था। उनके गाने तेजी से लोकप्रिय हुए। कुछ प्रमुख गाने निम्नलिखित हैं:
- अफगान
- रशियन बंदना
- ईगो किलर
- रूबिकॉन
- नाइफ ब्रोज
- अप टू यू
- नो मर्सी
- छोरा बाबा का
- यामाहा
- फॉक्सी
- तक़दीर
इन गानों ने Dhanda Nyoliwala को एक मशहूर गायक और रैपर के रूप में स्थापित किया है। उनके गाने अब Amazon Music, Spotify और Apple Music जैसे प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हैं। वह इंस्टाग्राम पर 500,000 से अधिक फॉलोअर्स के साथ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।
यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Biography in Hindi । कैसे बनें संन्यासी, जानिए वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज की कहानी
Dhanda Nyoliwala की प्रसिद्ध शायरी:-
इश्क भी यारा करके देख लिया,
जिंदे जी भी मरके देख लिया,
घुट शबर का भरके देख लिया,
इब हड्डिया मैं खून नहीं है,
सब कुछ पा लिया जिंदगी में,
पर जिंदगी में सुकून नहीं है…✍️✍️
Dhanda Nyoliwala के सोशल मीडिया लिंक:-
- Instagram – Click here
- Facebook – Click here
- YouTube – Click here
- X – Click here
यह भी पढ़ें: Dr. Vikas Divyakirti Biography in Hindi,जीवन परिचय, असली नाम, नेट वर्थ, उम्र, यूट्यूब चैनल, कोचिंग सेंटर आदि