Donald Trump Networth: राष्ट्रपति बनने के बाद घट गई थी संपत्ति, अब इतनी है कुल संपत्ति

Donald Trump Networth: राष्ट्रपति बनने के बाद घट गई थी संपत्ति, अब इतनी है कुल संपत्ति

Donald Trump Networth: एक बार फिर राष्ट्रपति पद की ओर:-

(Donald Trump)डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं और 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। ट्रंप को अमेरिका के सबसे अमीर नेताओं में गिना जाता है। उनके पास अरबों डॉलर की संपत्ति है और वे एक सफल राजनेता होने के साथ-साथ बड़े बिजनेसमैन भी हैं। उनके कई आलीशान घर और दुनियाभर में फैला हुआ व्यापार उनकी संपत्ति की गवाही देते हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone SE 4: Apple का नया सस्ता स्मार्टफोन, डिज़ाइन और फीचर्स की लीक्ड जानकारी

संपत्ति में गिरावट के बावजूद अरबों में नेटवर्थ:-

Donald Trump Networth: राष्ट्रपति बनने के बाद घट गई थी संपत्ति, अब इतनी है कुल संपत्ति

डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) की संपत्ति में उनके पहले कार्यकाल के दौरान गिरावट आई थी, लेकिन अब उनकी नेटवर्थ फिर से बढ़कर लगभग 7 अरब डॉलर हो गई है। Forbe’s के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 6.7 अरब डॉलर (करीब 57,978 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

पहले कार्यकाल में संपत्ति में गिरावट का दौर:-

2016 में जब ट्रंप(Donald Trump) ने पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी का ऐलान किया, तब उनकी संपत्ति 4.5 अरब डॉलर थी। हालांकि, ट्रंप का दावा था कि उनकी संपत्ति 8 अरब डॉलर से भी अधिक है। राष्ट्रपति बनने के बाद, उनकी संपत्ति 2020 तक गिरकर 2.1 अरब डॉलर तक पहुंच गई। 2022 से उनकी संपत्ति में फिर से इजाफा हुआ और अब यह करीब 7 अरब डॉलर के आसपास है

ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप से भारी कमाई:-

Donald Trump Networth: राष्ट्रपति बनने के बाद घट गई थी संपत्ति, अब इतनी है कुल संपत्ति

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)की नेटवर्थ में सबसे बड़ा योगदान उनकी कंपनी ‘ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप’ (Trump Media And Technology Group) का है। Forbe’s के मुताबिक, इस कंपनी की नेट वैल्यू लगभग 5.6 अरब डॉलर है। अप्रैल 2024 तक ट्रंप के पास कंपनी के 114.75 मिलियन शेयर और 36 मिलियन अर्नआउट शेयर थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.2 अरब डॉलर आंकी गई है। इसके अलावा, उनके गोल्फ क्लब, रिसॉर्ट्स और बंगलों से भी अच्छी खासी कमाई होती है।

रियल एस्टेट कारोबार का विशाल साम्राज्य:-

डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) का रियल एस्टेट कारोबार भी उनकी नेटवर्थ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह कारोबार उन्हें उनके पिता फ्रेड ट्रंप से विरासत में मिला है, जो न्यूयॉर्क के सफल रियल एस्टेट कारोबारियों में से एक थे। ट्रंप ने 1971 में अपने पिता का कारोबार संभाला और इसे बड़े पैमाने पर फैलाया। उनके प्रोजेक्ट्स में ट्रंप पैलेस, ट्रंप वर्ल्ड टॉवर, और ट्रंप इंटरनेशनल होटल एंड रिसॉर्ट जैसी लक्जरी इमारतें शामिल हैं। भारत में भी उनके कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें मुंबई, पुणे और गुरुग्राम के ट्रंप टावर प्रमुख हैं।

अमेरिका में ट्रंप की नई पारी:-

डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) की वापसी अमेरिकी राजनीति में एक नया अध्याय शुरू करने वाली है। वे एक बार फिर व्हाइट हाउस की ओर बढ़ रहे हैं और उनकी संपत्ति में इजाफा हो रहा है। उनकी दूसरी पारी में उनकी नीतियां और बिजनेस साम्राज्य किस दिशा में जाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

Donald Trump Networth: राष्ट्रपति बनने के बाद घट गई थी संपत्ति, अब इतनी है कुल संपत्ति

यह भी पढ़ें: Honda Dio 2025:नई खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज डिटेल्स

Leave a Comment