Honda Dio 2025:नई खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज डिटेल्स

Honda Dio 2025:नई खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज डिटेल्स:-

Honda Dio 2025:नई खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज डिटेल्स

(Honda Dio)होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने पॉपुलर स्कूटर डियो का नया 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर अब OBD2B मानकों के अनुरूप है और इसमें कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें नया 109.51 सीसी इंजन, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम, 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Hyundai Creta EV: जानें नई ‘क्रेटा इलेक्ट्रिक’ की खासियतें, 473 KM की रेंज और 58 मिनट में फुल चार्ज

Honda Dio कीमत और कलर ऑप्शन:-

Honda Dio 2025:नई खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज डिटेल्स

(Honda Dio) होंडा डियो स्कूटर को पाँच आकर्षक रंगों में पेश किया गया है: इंपीरियल रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, पर्ल इग्नियस ब्लैक + पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, मैट मार्वल ब्लू और मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक। कीमत की बात करें तो डियो STD की एक्स-शोरूम कीमत 74,930 रुपये है, जबकि डियो DLX वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 85,648 रुपये रखी गई है।

Honda Dio डिज़ाइन और फीचर्स:-

Honda Dio 2025:नई खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज डिटेल्स

(Honda Dio अपने स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ एक नई पहचान बना रहा है। एलईडी लाइट्स, आरामदायक सीट्स, और आकर्षक ग्राफिक्स के साथ चौड़े टायर इसे एक मॉडर्न लुक देते हैं। इसमें 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जो माइलेज इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, ईको इंडिकेटर, और डिस्टेंस टू एंप्टी जैसी जानकारियाँ प्रदर्शित करता है। इसके अतिरिक्त, मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी मौजूद है। डियो के टॉप-स्पेक DLX वेरिएंट में अलॉय व्हील्स भी शामिल हैं, जो इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं।

Honda Dio इंजन, पावर, और माइलेज:

इस स्कूटर में 109.51 सीसी का सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन दिया गया है, जो OBD2B मानकों को पूरा करता है। यह इंजन 5.85 kW की पावर और 9.03 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें शामिल आइडलिंग स्टॉप सिस्टम ईंधन की बचत में मदद करता है, जिससे बेहतर माइलेज मिलता है।

लॉन्च के मौके पर HMSI के एमडी, प्रेजिडेंट और सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा:-

Honda Dio 2025:नई खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज डिटेल्स

“डियो(Honda Dio) हमेशा से ऊर्जा और नवाचार का प्रतीक रहा है। हमें विश्वास है कि 2025 डियो भारतीय युवाओं के लिए एक पसंदीदा स्कूटर बनेगा।”

HMSI के मार्केटिंग और सेल्स डायरेक्टर योगेश माथुर ने कहा: “हमारा लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रदान करना है। 2025 डियो स्टाइल, तकनीक और इनोवेशन का एक बेहतरीन मिश्रण है। इसका OBD2B-कंप्लायंट इंजन नवीनतम उत्सर्जन मानकों को पूरा करता है और बेहतरीन परफॉर्मेंस तथा फ्यूल एफिशिएंसी सुनिश्चित करता है।”

यह भी पढ़ें: POCO X7: दमदार फीचर्स और बैटरी के साथ 2025 का धमाकेदार स्मार्टफोन

Honda Dio अपने नए फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन के साथ भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है। इसकी कीमत, इंजन पावर और फ्यूल एफिशिएंसी इसे युवाओं के लिए एक आदर्श विकल्प बनाते हैं।

1 thought on “Honda Dio 2025:नई खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज डिटेल्स”

Leave a Comment